तीसरी की छात्रा को कंजक देने के बहाने किया तांत्रिक के हवाले

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 06:22 AM (IST)

अम्बाला शहर (गुलियानी): तीसरी कक्षा की छात्रा को सरकारी स्कूल से कंजक जमाने का बहाना लगाकर तांत्रिक के हवाले करने वाले मानकपुर गांव के दोनों आरोपियों को अभी तक सदर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार 8 दिन बाद एक बार फिर छात्रा के दादा प्रेम सिंह ने डी.सी.पी. से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों की मानें तो आरोपी गांव में सरेआम घूमने के साथ-साथ धमकियां भी दे रहे हैं। 

यह था मामला
20 फरवरी को गांव मानकपुर में सरकारी स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर (बदला हुआ नाम)को गांव के ही 2 लोग कंजक जमाने का बहाना लगाकर स्कूल से अपने घर ले गए। जहां पहले से ही तांत्रिक क्रिया चल रही थी। उन्होंने छात्रा को तांत्रिक  के हवाले कर दिया। पहले से ही तैयार बैठे तांत्रिक ने मंत्रोच्चारण शुरू कर दिए। जिसके बाद बच्ची घबराकर एकदम घर से बाहर भाग गई और परिजनों को घटना बारे जानकारी दी। पूरी बात सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए तथा उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के दादा प्रेम सिंह की शिकायत पर रणधीर सिंह व दरबारा सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

क्या कहते हैं परिजन
छात्रा की मां अंजना के अनुसार जो पड़ोसी उनकी बेटी को स्कूल से छुट्टी दिलवाकर कंजक जमाने के बहाने घर लेकर गए थे। उनके साथ पिछले लम्बे समय से बोलचाल नहीं है जिससे स्पष्ट है कि आरोपियों क ी नीयत में खोट था तथा वह तांत्रिक के साथ मिलकर बच्ची की बली देना चाहते थे। दादा प्रेम सिंह की माने तो दोनों आरोपी सरेआम गांव में धूम रहे हैं तथा आए दिन नई धमकियां देते हैं। उधर, ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार गांव में दबिश दी गई है मगर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। तांत्रिक का भी पता आरोपियों से ही मिलेगा जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News