भारत के सबसे सुंदर इन बीच में ले सकते हैं छुट्टियों का शानदार मजा

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 11:59 PM (IST)

नई दिल्ली. भारत एक ऐसा देश है, जहां देशों विदेशों से पर्यटक घूमने आते हैं। यूं तो दूनियाभर में एक से बढ़कर एक बीच हैं, लेकिन भारत में कूछ ऐसे बीच हैं, जो सुंदरता के मामले में विदेशों के बीचों को भी मात देते हैं। हर किसी को ख्वाहिश होती है, कि वह घूमने के लिए किसी बढिय़ा सी जगह जाए। ऐसे में आप भारत के इन बीचों में घूमने का आंनद ले सकते हैं। यह बीच देखने में बहुत ही सुंदर तथा एंकात हैं। 
 
1.गोवा. अगर आप स्वीमिंग के साथ स्कूबा डाइविंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आप गोवा जा सकते हैं। गोवा के बीच भारत के सबसे सुंदर बीच माने जाते हैं। यहां के बीच अपनी खूबसूरती, स्वादिष्ट खाने और मिक्स कल्चर के लिए जाने जाते हैं। 
 
2. केरल. अगर आप छुट्टियों में कहीं समय बिताना चाहते हैं तो आप केरल भी जा सकते हैं। केरल के बीच नि: संदेह देश के सबसे खूबसूरत बीचों में से एक हैं। केरल के लग्जरी बीचों में से पूवर बीच, कोवलम बीच और लाइट हाउस बीच है। यहां के बीच न केवल अपनी सुंदरता और शांति बल्कि अपनी स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाने जाते हैं। 
 
3. लक्षद्वीप. अगर आप बीचों के साथ हरियाली का भी लुप्त उठाना वाहते हैं तो आप लक्षद्वीप जा सकते हैं। वैसे लक्षद्वीप पर्यटकों की मन पंसद स्थान है। यहां पर अगत्ती बीच प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत है। ये नारियल और ताड़ के पेड़ों से ढ़के हुए हैं।
 
4. अंडमान और निकोबार. अगर आप बीच के साथ शांत वातावरण का लुप्त उठाना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार जा सकते हें। अंडमान-निकोबर द्वीप में बहुत से फेमस बीच हैं, जिनमें राधानगर बीच खासा फेमस है। 
 
5. तलिमनाडू. अगर आप नीचे बीच देखना चाहते हैं तो तमिलनाडू जा सकते हैं। तमिलनाडू अपने नीले बीचों के लिए फेमस है। यहां के फेमस बीचों में से एक है मरीना बीच, कन्याकुमारी बीच, महाबलीपुरम बीच और रामेश्वरम बीच। मरीना बीच की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है।
 
6. आंध्र प्रदेश. आंध प्रदेश के प्रसिद्ध बीचों में एक भीमूनीपटनम बीच है। अपने सुंदर बीच की वजह से आंध्र प्रदेश छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अलग माना जाता है। बीचों के अलावा आंध्र गुफाओं, तीर्थस्थलों और स्मारकों के लिए भी प्रसिद्ध है। 
 
7ओड़िसा. अगर आप अपने परिवार के साथ लंबा समय बिताना चाहते हैं तो आप ओड़िसा में बिता सकते हैं। ओड़िसा के बीच अपनी गोल्डन सैंड और नीले पानी के लिए फेमस हैं। यहां के फेमस और खूबसूरत बीचों में पुरी, चांदीपुर, गोपालपुर और बलरामगढी बीच फेमस हैं। 
8 गुजरात. गुजरात सफेद पानी और बालू के लिए जाना जाता है। गुजरात का अहमदपुर मांडवी बीच बहुत फेमस और सबसे साफ बीच है। मांडवी बीच गुजरात के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले बीच में से एक है। 
 
9. मुंबई. मुंबई वैसे तो काफी भीड़ वाला शहर हैं, लेकिन यहां के बीच बहुत ही प्रसिद्ध हें। मुंबई के महाराष्ट्र में बहुत से बीच हैं लेकिन जूहू बीच अपने नाम से ही फेमस है। बीच को पसंद करने वाले लोगों के लिए मुंबई के बीच जन्नत की तरह हैं।
 
10.कर्नाटक : यदि आपका बीच में घूमने या देखने का मन है तो आप कर्नाटक के इस हसीन बीच उल्लास बीच में जा सकते हैं। वैसे कर्नाटक के बीचों की अलग ही सुंदरता है। कर्नाटक में मैंगलोर बीच, उल्लाल, देवबाघ और गोकरना बीच हैं, ये सभी बहुत खुबसूरत हैं। कर्नाटक के ये बीच लोगों को बहुत अट्रैक्ट करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News