मंत्रियों की संपत्ति पर PM मोदी का बड़ा फैसला!

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मशहूर बयान ''ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'' एक बार फिर चुनावी जुमला बनने वाला है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति से जुड़ी जानका‍री आम लोगों की पहुंच से दूर कर दी है। कुछ समय पहले तक यह जानकारी पीएमओ की वेबसाइट पर सभी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे कुछ चुनिंदा लोग ही देख सकते हैं।
 
 इसका मतलब है कि अब मंत्रियों की संपत्तियों का ब्योरा आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी संपत्ति और देनदारियों की जो खुद घोषणा की थी, उसकी जानकारी 2010 से ऑनलाइन उपलब्ध थी, लेकिन अब सिर्फ यूजरनेम और पासवर्ड के लिए जरिए ही इसे देखा जा सकता है। 
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट pmindia.gov.in की वेबसाइट संप‌त्तियों का विवरण अंतिम बार 11 फरवरी, 2015 तक अपडेट किया गया था। माना जा रहा है‌ कि उन जानकारियों का उसी समय पासवर्ड प्रोटेक्टेड किया गया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News