दो बेटियों की शादी, गिरी छत, बाराती घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 01:20 AM (IST)

मेरठ. मेरठ के कंकरखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई, जब बाराती खाना खा रहे थे तो मकान की छत गिर गई और खाना खा रहे बाराती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिंधावली गांव के निवासी हरबीर सिंह की दो बेटियां रीनू और बेबी की शादी थी। बारात पास के गांव से आई थी। रीनू की शादी पूठा निवासी छोटन पुत्र फूल सिंह और बेबी की शादी सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी हापुड़ के साथ हो रही थी। बाराती मकान की छत पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान मकान की छत कच्ची होने के कारण अचानक नीचे गिर गई, इससे खाना खा रहे बाराती घायल हो गए।
 
खाना खा रहे बारातियों में महिलाए, वरिष्ठ लोग तथा बच्चों सहित बीस लोग शामिल थे। यह सभी घायल हो गए। इसके बाद आनन फानन में लोगों ने अलग-अलग वाहनों से घायल लोगों को अस्तपाल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार कुछ बारातियों की हालत गंभीर बनी हुई है।  जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दूल्हा-दूल्हन कमरे में बैठक हुए थे। इस कारण वो सेफ बच गए। वहीं आधे घायलों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया है।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News