हार के बाद शाजिया इल्मी बोली, आगे सब अच्छा होगा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2015 - 01:41 PM (IST)

 नई दिल्ली: भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आज पार्टी से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी से भेंट की। बेदी को कृष्णा नगर सीट से करार हार का सामना करना पड़ा है।  बैठक के बाद शाजिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में बड़ा नुकसान है। मैं बेदी से मिलने आयी थी। वह इस तथ्य को स्वीकार कर रही हैं कि हम हार गए हैं। उन्हें भरोसा है कि आगे सब अच्छा होगा।’’ उन्होंने कहा कि बेदी स्पष्ट रूप से कह रही हैं कि पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया और शीर्ष नेताओं ने भी उनका बहुत साथ दिया। 
 
 पहले आम आदमी पार्टी की नेता रहीं शाजिया ने कहा कि आप का राजनीतिक संदेश बहुत स्पष्ट था और उसने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।  उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों को जो संदेश देना चाहती थी, लोग उसे ग्रहण करने में सफल रहे। अरविंद केजरीवाल पिछले चार महीने से प्रचार कर रहे हैं, उनका रेडियो जिंगल चार महिने से रेडियो पर चल रहा है। उन्होंने तीन महिने पहले होर्डिंग लगा दिए। उनका राजनीतिक संदेश स्पष्ट था।’’  हालांकि शाजिया ने इस बात से इनकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में अतिआत्मविश्वास था और कहा कि पार्टी के पास चुनावी तैयारियों के लिए बहुत कम वक्त था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News