देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2015 - 09:37 AM (IST)

बेंगलुरू: कर्नाटक में पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से कोलकाता निवासी एक युवती को रिहा कराया।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय बंगलादेशी निवासी बबला खान कपड़ा कारखानों में रोजगार दिलाने का झांसा देकर बंगलादेश और कोलकाता से लड़कियों को लाता था और इन लड़कियों को देह व्यापार में धकेल देता था।

आरोपी बबला खान ने स्वीकार किया कि उसने एक मकान किराए पर लिया था और वह बंगलादेश और कोलकाता से लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाता था।

उसने बताया कि जल्द से जल्द पैसा कमाने के लिए वह जबरदस्ती इन लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह देश में कैसे घुसा। पुलिस आरोपी के वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News