50 हजार में महिला को बेच दिया वेश्यालय में

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2015 - 02:57 PM (IST)

ठाणे: पश्चिम बंगाल की एक महिला को कथित रूप से देह व्यापार में धकेलने के आरोप में 30 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। भिवंडी पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस आर पाटिल ने आज बताया कि पश्चिम बंगाल की 24 वर्षीय महिला को 20,000 रुपए प्रति माह पर नौकरी देने का झांसा देकर एक माह पहले कथित तौर पर यहां लाया गया। महिला का पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उन्होंने कहा कि यहां लाए जाने के बाद महिला को भिवंडी कस्बे के हनुमान टेकड़ी में एक वेश्यालय में 50 हजार रुपए में बेच दिया गया। 
 
पाटिल ने बताया कि महिला को एक दिन में कई ग्राहकों के साथ देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद वह बीमार हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने वेश्यालय से भागने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। बहरहाल, कल उसे कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छुड़ाया और पुलिस थाने ले गए, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।  
 
पाटिल ने बताया कि इस मामले में वेश्यालय चलाने वाली एक महिला को कल गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान नीला के रूप में की गई है । पुलिस ठाणे एवं मुंबई के उन पांच अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है, जिनके नामों का शिकायत में उल्लेख है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News