बीजेपी के इन 5 सवालों में घिरेंगे केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2015 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मिंयां अपने चरम सीमा पर पहुंच गई हैं। आम आदमी पार्टी को करारी टक्कर देने के लिए भाजपा आलाकमान अब उनपर नए तरीके से हमले करने का मन बना चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में गुरुवार को फैसला किया गया है कि केजरीवाल से हर रोज पार्टी की ओर से पांच सवाल पूछे जाएंगे।
 
इसके साथ ही भाजपा के कई नेता 13 राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं। भाजपा की ओर से 7 दिनों में 250 से ज्यादा सभाएं आयोजित की जाएंगी। यही नहीं भाजपा की ओर से वीजन डाक्यूमेंट भी जारी होने जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार बैनर लगाने का फैसला पार्टी ने किया है।
 
इससे पहले गुरुवार को यह विशेष बैठक बुलाई गई थी। इसमें भाजपा के सभी आला नेता मौजूद थे। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा इस बैठक में आक्रामक नीतियों पर फैसला करेगी। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से कथित सर्वे में पिछड़ रही भाजपा अब पूरी ताकत दिल्ली विधानसभा चुनावों ताल ठोंकने वाली है।

इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को थमा दी है। जेटली इन दिनों रोज भाजपा के कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उधर, सुषमा स्वराज से लेकर स्मृति ईरानी तक दिल्ली के चुनावी दंगल में जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं।आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर मतदान 7 फरवरी को होंगे। मतदान की गणना 10 फरवरी को की जाएगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News