ए.सी.पी. पर बहू ने लगाया बलात्कार का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 05:24 AM (IST)

नई दिल्ली (प.स.) : दिल्ली पुलिस के एक ए.सी.पी. पर उसकी बहू ने कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना पिछले वर्ष मई की है। उस समय ए.सी.पी. दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज में तैनात थे। इस वर्ष 23 जनवरी को पीड़िता की शिकायत पर दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज थाने में ए.सी.पी. के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

दक्षिणी दिल्ली के डी.सी.पी. इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इन आरोपों को लेकर आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिकायत के अनुसार घटना के बाद आस्ट्रेलिया गई पीड़िता ने भारत लौटने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News