66वां गणतंत्र दिवस आज, भारत की सैन्य शक्ति देखेंगे बराक ओबामा

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 09:29 AM (IST)

नई दिल्ली : 66वें गणतंत्र दिवस पर आज राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएंगा। परेड में पहली बार महिला अधिकारियों की परेड देखने को मिलेगी। मुख्य अतिथि और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी देखेंगे। राजपथ पर थल एवं नौसेना के साथ देश की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया जाएंगा। 

परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जायेगी। इसके बाद परेड शुरू होगी, और फिर 16 राज्यों और 9 मंत्रालयों की झांकी निकाली जाएंगी। झांकी में प्रधानमंत्री के जन धन योजना की झलक भी देखने को मिलेगी। इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ है और राजपथ पर मुख्य आकषर्ण तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दस्ता मौजूद होगा।
 
ऐतिहासिक राजपथ पर प्रदर्शित होने वाली झांकी में देश की ऐतिहासिक, स्थापत्य और सांस्कृतिक धरोहर को रेखांकित किया जाएगा। इस वर्ष अधिकतम झांकियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘जनधन योजना, ‘मां गंगा’, स्वच्छ भारत मिशन’ आदि की छाप रहेगी जिसमें बुलेट ट्रेन और ‘मेक इन इंडिया’ और पहली बार भारत लम्बी दूरी का नौवहन निगरानी एवं पनडुब्बीरोधी पी 8 आई विमान तथा लम्बी दूरी के मिग 29 के लड़ाकू विमानों और कई दृश्यों को प्रदर्शित किया जाएंगा।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News