पढि़ए, किरण बेदी की ''लव स्टोरी''

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2015 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सारी उम्मीदें किरन बेदी पर टिकी हुई हैं। बीजेपी की ओर से किरण बेदी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगी और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी होंगी। एक बंद किताब की तरह किरन बेदी की निजी जिंदगी को जानने के लिए हाल ही में उनके पति बृज बेदी से एक वेबसाइट ने इंटरव्यू लिया। किरन के पति बृज बेदी अमृतसर में रहते हैं। दोनों करीब तीन दशक से अलग-अलग रहते हैं। किरन बेदी के पॉलिटिक्स में आने सहित कई मसले पर बृज बेदी से बातचीत की गई।

 

इंटरव्यू में बृज बेदी ने कहा कि मैं शादी के बाद से ही उन्हें सपोर्ट करता रहा हूं। वह राष्ट्र की सेवा के लिए पॉलिटिक्स में गई हैं, नेक मकसद से गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। दूर रहने से फर्क नहीं पड़ता। हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। दुनिया कुछ भी बोले...बोलती रहे।

 

किरन बेदी और बृज बेदी की शादी को लेकर किए गए एक सवाल पर उन्होंने बताया कि हमारी शादी लव मैरिज थी। किरन ने मुझसे शादी करने की इच्छा जताई थी। शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। न ढोल था, न बराती। मंदिर में शादी हुई थी। मेरा मानना है कि शादी करने से पहले उसका मतलब पता होना चाहिए। कहने का मतलब है एक लड़की किसी से शादी कर रही है, तो क्यों वह उसी से कर रही है। किरन की योग्यताओं के बारे में मुझे शुरू से पता था, इसलिए मैंने हमेशा उनका साथ दिया। फिलहाल मैं भी बहुत सोशली एक्टिव हूं और हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

 

राजनीति में अचानक आने के फैसले पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रभाव में आकर उन्होंने यह फैसला किया। पॉलिटिक्स में आना उनकी किस्मत में था, इसीलिए वह आ गईं। राजनीति कोई आसान काम नहीं। इसके लिए बहुत मेहनत चाहिए। वह अब करीब 66 साल की हैं। इस उम्र में उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार उनके साथ है। मैं खराब हेल्थ की वजह से ज्यादा ट्रेवल नहीं कर सकता, इसीलिए दिल्ली नहीं आ पाऊंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News