नॉर्थ ईस्ट की युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2015 - 01:57 PM (IST)

नई दिल्ली : साउथ दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक नार्थ ईस्ट की एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को पीड़िता की बहन के मंगेतर ने अंजाम दिया।

पीड़िता के साथ इस तरह की जबरदस्ती की गई कि उसके शरीर पर कई जगह जख्म हो गए। पीड़िता की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामल दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अरूणाचल प्रदेश की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ हुमायूंपुर स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहती है। पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात वह सोयी हुई थी।

बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। उसने उसके साथ रेप किया और फिर कमरे में जाकर सो गया। पीड़िता ने सुबह करीब 6 बजे वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पीड़िता का बयान दर्जकर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी भी नार्थ ईस्ट का रहने वाला है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News