गर्भवती महिला के लिए देवदूत बना सेना का जवान, कंधे पर खाट रखकर पहुंचाया अस्पताल, लोग बोले- ये है असली हीरो

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नक्सल प्रभावित इलाके में गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना के जवान ने देवदूत बन मानवता की मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवान ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल में पहुंचाया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई जवान की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा, ये है असली Real Hero.

दरअसल, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवान सर्च अभियान चला रहे थे, इसी दौरान उन्होंने प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को देखा। जिसके बाद एक जवान ने गर्भवती महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। नक्सलियों ने गांव रेवाली की सड़क को कई जगह से काट दिया था। इस बीच गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसके पति ने जब एंबुलेंस के लिए फोन किया तो उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा सड़क काट दिए जाने के कारण एम्बुलेंस को वहां न पहुंच पाने की बात कही।

मां ने दिया बच्चे को जन्म
ऐसे में डीआरजी जवान ने खाट को स्ट्रेचर बनाकर और करीब 3 किमी तक महिला को खाट पर रखकर सड़क से जुड़े एक मार्ग पर पहुंचाया जहां एक डीआरजी गश्ती वाहन उसे लगभग 90 किमी दूर पलनार अस्पताल ले जाने के लिए इंतजार कर रहा था। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया, डॉक्टरों का कहना है कि, मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडिया काफी वायरल हो रहा है। लोग जमकर सेना के जवान की तारीफ कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News