सेना को सलाम: लद्दाख में हिमस्खलन में फंसे 71 पर्यटकों को बचाया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 04:27 PM (IST)

लद्दाख: सेना ने एक बार फिर साबित किया कि वो सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती है बल्कि हर मौके पर देश के लोगों की सुरक्षा में तत्पर रहती है। लद्दाख में हिमस्खलन में फंसे 71 पर्यटकों को सेना ने निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इनमें 21 महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चांग ला पास और तंगस्ता गांव के बीच हुए हिमस्खलन में पर्यटक फसे गए थे। पूर्वी लद्दाख में तैनात आर्मी जवानों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों ने न सिर्फ इन्हें बाहर निकाला बल्कि खाना, कपड़े और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाईं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News