सेना ने राजौरी दिवस मनाया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 07:26 PM (IST)

जम्मू : सन् 1948 में पाकिस्तान से सीमावर्ती शहर राजौरी को आजाद कराने के लिए सैनिकों द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद करते हुए बुधवार को सेना ने यहां 'राजौरी दिवस' मनाया जिसमें आम लोग भी शामिल हुए।

 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम लोगों का व्हाइट नाईट कोर के जनरल आफिसर कमांडिग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल राजीव पुरी के साथ मिलकर नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में सिंह और पुरी के अलावा कई सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

 

सन् 1947 की शुरुआत में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने राजौरी के इस अहम शहर पर कब्जा कर लिया था जिसे 1 कुमाऊं के जवानों ने 13 अप्रैल, 1948 को आजाद कराया और उन्हें इस काम में सेंट्रल इंडिया होर्स तथा 5 एवं 30 माउंटेन बैटरीज ने सहयोग किया। राजौरी के स्थानीय लोगों ने भी सेना का साथ दिया था।

 

इस दिन पर जिन लोगों को याद किया गया उनमें 37 एसाउल्ट फील्ड कंपनी के द्वितीय लेफ्टिनेंट आर आर राणे थे जिन्होंने नौशेरा से राजौरी तक मार्ग साफ करने में अहम भूमिका निभायी।

 

सेना ने इस दिवस की याद में सात अप्रैल से ही 1000 किलोमीटर बाइक रैली, मिनी मैराथन, पतंग उत्सव समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News