हार्ट अटैक से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 08:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हमारे चारों ओर कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं। लेकिन अक्सर हम यह पहचान नहीं पाते कि कौन सी बीमारी हमें प्रभावित कर रही है, जब तक इसके स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आते। किसी भी बीमारी से बचने का सबसे आसान और असरदार तरीका है उसे शुरू होने ही नहीं देना चाहिए। कुछ लोग बीमारियों से जल्दी मुकाबला नहीं कर पाते, लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जिन्हें समय रहते पहचानकर हम उनसे बचाव कर सकते हैं। इसके लिए बस थोड़ी सतर्कता और जागरूकता की जरूरत होती है।

हमारे शरीर के लिए दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिल की सही धड़कन हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर आपको लगातार चेतावनी देता है। अगर आप इन संकेतों को समझ नहीं रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं। तो आप अपने स्वास्थ्य के लिए जोखिम उठा रहे हैं। क्योंकि अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो शरीर में और भी गंभीर बीमारियाँ पैदा हो सकती है।

दिल्ली के राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन के अनुसार, कुछ लोगों को दिल की समस्या से पहले छाती में दबाव या दर्द महसूस होने लगता है। जिसे एनजाइना कहा जाता है। इस दौरान घुटन, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्या भी होती है। जब दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो छाती में दर्द महसूस होता है। अक्सर लोग इसे हल्का समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह दबाव लगातार बना रहे, तो यह दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है।

आइए जानते हैं हार्ट अटैक के लक्षण...

  • छाती पर दबाव और दर्द: कुछ लोगों को एनजाइना जैसा महसूस होता है  छाती में दबाव, घुटन या घबराहट। यह तब होता है जब दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। अगर यह दबाव लगातार बना रहे, तो यह दिल के दौरा का संकेत हो सकता है।
  • ठंडे पसीने और चक्कर: अगर अचानक ठंडे पसीने आया या चक्कर आना शुरू हो जाए, तो इसे हल्के में न लें। अच्छी डाइट और आराम के बाद भी कमजोरी महसूस होना दिल की परेशानी का संकेत हो सकता है।
  • सांस लेने में दिक्कत: रक्त प्रवाह की कमी से फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी होती है। इससे सांस लेने में कठिनाई और दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • थकावट और अनिद्रा: भले ही आप अच्छी डाइट और वर्कआउट कर रहे हों, लेकिन लगातार थकावट या नींद की कमी होना गंभीर संकेत है। धमनियों में प्लाक बनने से दिल में रक्त का प्रवाह कम हो सकता है। नींद की कमी से शरीर में और बीमारियां हो सकती हैं।

हार्ट अटैक में ये सावधानियां बरतें

 तुरंत हार्ट स्पेशलिस्ट/कार्डियोलॉजिस्ट से मिलें।
 ECG और ब्लड टेस्ट जैसे कार्डियक मार्कर्स चेक कराएं।
 स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं- संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, तनाव कम करना, धूम्रपान से दूर रहें।
 अगर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल या परिवार में हार्ट डिजीज है तो नियमित जांच कराएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News