Cancer Awareness: विशेषज्ञों ने बताया महिलाओं में दिखें ये 5 लक्षण तो शरीर में घर बना रहै है कैंसर, नजरअंदाज करना पड़ा सकता है भारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क :  कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में शामिल है और हाल के वर्षों में इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बॉलीवुड से लेकर आम लोगों तक, हर तबके के बीच कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकती है और समय रहते पहचान न होने पर गंभीर खतरा बन जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें अनदेखा करना भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर महिलाओं में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।

1. पीरियड्स का अनियमित होना

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स को अक्सर तनाव, दिनचर्या या हार्मोनल बदलाव की वजह माना जाता है, लेकिन लगातार यह समस्या दिखने लगे तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

  • पीरियड्स का बार-बार लेट या जल्दी आना
  • अत्यधिक ब्लीडिंग
  • मेनोपॉज के बाद अचानक ब्लीडिंग

ये सभी लक्षण शरीर में किसी असामान्य बदलाव की ओर इशारा करते हैं। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें - विदेश से आई गुड न्यूज... अब भारत पर 50% की जगह लगेगा सिर्फ इतना शुल्क!

2. ब्रेस्ट में गांठ या सूजन

महिलाओं की ब्रेस्ट में गांठ, सूजन या साइज में बदलाव गंभीर संकेत हो सकते हैं। कई बार त्वचा लाल होने लगती है या सिकुड़ने लगती है, जो ब्रेस्ट में होने वाली किसी समस्या का प्रारंभिक संकेत हो सकता है।

  • ब्रेस्ट का आकार बदलना
  • त्वचा में खिंचाव, दाने या कठोरता
  • निप्पल से असामान्य तरल निकलना

इन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

3. शरीर में लगातार दर्द या कमजोरी

यदि शरीर में बिना किसी कारण:

  • लगातार थकान
  • अजीब सा दर्द
  • कमर, पेट या हड्डियों में लगातार तकलीफ

महसूस हो रही है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। लिवर, हड्डियों या अन्य अंगों में बदलाव ऐसे लक्षण दिखा सकते हैं।

4. अचानक वजन कम होना

कई लोग वजन घटने को सामान्य या अच्छा मान लेते हैं, लेकिन यदि:

  • बिना डाइट या एक्सरसाइज के
  • तेजी से वजन कम होने लगे

तो यह शरीर के अंदर किसी समस्या का संकेत हो सकता है। कई प्रकार के कैंसर—जैसे पेट, पैंक्रियास या फेफड़ों के कैंसर में शुरुआती चरणों में वजन तेजी से कम हो सकता है।

5. लगातार खांसी आना या आवाज में बदलाव

यदि खांसी कई हफ्तों तक बनी रहती है और:

  • गले में जलन
  • कफ में बदलाव
  • आवाज भारी होना
  • सांस लेने में कठिनाई

जैसे लक्षण दिखाई दें, तो यह केवल मौसम का असर नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News