Heavy Rain: 7, 8, 9, 10 11 अप्रैल तक बारिश और आंधी की संभावना, डेंजर जोन में है ये 21 शहर

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 08:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अप्रैल की शुरुआत से ही देशभर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं  और बिहार में इन दिनों गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जहां दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है। राज्य में 7 से 11 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होने वाला है। विभाग ने इन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी भी चल सकती है। साथ ही कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है।

कौन से जिले प्रभावित होंगे?
आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जिन जिलों में ओलावृष्टि का खतरा है, उनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। वहीं, जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर और पटना जैसे शहर शामिल हैं।

 मौसम में आने वाले बदलाव से मिलेगा राहत
मौसम विभाग की इस चेतावनी से यह साफ है कि आगामी दिनों में बिहार के कई जिलों में गर्मी का असर कम हो सकता है, और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, बारिश के दौरान आंधी और ओलावृष्टि का भी खतरा है, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान का डर है।

इन शहरों में चलेगी लू
 इसके अलावा, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली समेत पांच राज्यों के 21 शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है, और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

बाड़मेर में तापमान का रिकॉर्ड टूट गया
राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस अप्रैल के पहले सप्ताह का सबसे उच्चतम तापमान है। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है।

गुजरात और अन्य राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 6 से 10 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति बन सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान (6 से 11 अप्रैल)

  • 6 अप्रैल: अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम 20°C

  • 7 अप्रैल: अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम 21°C

  • 8 अप्रैल: अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम 22°C

  • 9-11 अप्रैल: अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम 22°C


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News