हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर प्रशंसा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़, 9 अगस्त -(अर्चना सेठी ) हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मेें भारत ने 22 स्वर्ण समेत कुल 61 पदक जीते हंै। इनमें से हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 9 गोल्ड पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के मामसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश के खिलाडिय़ों का अभिनंदन करने के प्रस्ताव के अनुमोदन में बोल रहे थे।

सदन में विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सभी विधायकों ने खड़े होकर ताली बजाकर खिलाडिय़ों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि इन खेलों में प्रदेश व देश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के तिरंगे की शान बढ़ाई है। हरियाणा के खिलाडियों ने फिर से देश का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि बर्मिंघम में आयोजित कॉमन वेल्थ गेम्स में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कुल मेडल टैली में से सबसे ज्यादा हरियाणा ने जीते हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर आने वाले खिलाडिय़ों द्वारा भी बहुत मेहनत की जाती है, उसी को देखते हुए राज्य सरकार ने चौथे स्थान पर आने वाले ऐसे खिलाडिय़ों को 15 लाख रुपये का नकद इनाम देने का फैसला किया है।  उन्होंने हरियाणा को स्पोट्र्स हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News