Apple बना दुनिया का सबसे मूल्यवान कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ हासिल किया पहला नंबर

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 07:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की दौड़ में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेक दिग्गज Apple ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए मार्केट वैल्यू के मामले में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। एआई चिप्स की बढ़ती मांग के दम पर लंबे समय तक नंबर-1 रही Nvidia को पछाड़कर Apple ने एक बार फिर अपनी मजबूत बाजार पकड़ और निवेशकों के भरोसे का प्रदर्शन किया है।

दरअसल, शुक्रवार को मार्केट वैल्यू के मामले में Apple ने Nvidia को पीछे छोड़ दिया और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया। सुबह के कारोबार में Nvidia के शेयरों में 3% से ज़्यादा की गिरावट आई और उसकी मार्केट वैल्यू घटकर $4.84 ट्रिलियन हो गई। वहीं, Apple की मार्केट वैल्यू $4.88 ट्रिलियन रही। 2026 में दोनों कंपनियों का प्रदर्शन काफी अलग रहा है; iPhone बनाने वाली कंपनी के शेयरों में इस साल 22% की बढ़त हुई है, जबकि Nvidia के शेयरों में लगभग 7% की बढ़ोतरी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News