दुनिया की दो दिग्गज टेक कंपनियों में टकराव, Apple ने OpenAI पर किया केस, ट्रेड सीक्रेट चोरी का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 11:36 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों Apple और ChatGPT बनाने वाली OpenAI के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। Apple ने अमेरिका की एक कोर्ट में OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि OpenAI ने उसके ट्रेड सीक्रेट और गोपनीय हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी हासिल कर AI हार्डवेयर बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपए हुआ महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ 

एप्पल का दावा है कि उसके पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेजों और तकनीकी जानकारी तक अनधिकृत पहुंच बनाई और संवेदनशील फाइलें डाउनलोड या ट्रांसफर कीं। कंपनी का दावा है कि इस जानकारी का इस्तेमाल भविष्य के AI बेस्ड डिवाइस बनाने में किया जा सकता है। 

वहीं, OpenAI ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसे किसी दूसरी कंपनी के व्यापारिक रहस्यों में कोई रुचि नहीं है। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस केवल ऐसी नई तकनीक विकसित करने पर है जो दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचाए।

iPhone को मिल सकती है कड़ी चुनौती  

विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला केवल गोपनीय जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के AI हार्डवेयर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ा है। रिपोर्टों के मुताबिक OpenAI ऐसे AI डिवाइस पर काम कर रही है जो पारंपरिक स्मार्टफोन और ऐप्स पर निर्भरता कम कर सकते हैं। अगर ऐसे उत्पाद सफल होते हैं तो iPhone को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों को लेकर HSBC रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल, घटाया कीमतों का अनुमान

Apple ने कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप 

मुकदमे में Apple ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी का कहना है कि एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने के बाद भी कंपनी के नेटवर्क तक पहुंच बनाकर गोपनीय हार्डवेयर फाइलें डाउनलोड कीं, जबकि दूसरे कर्मचारी ने इस्तीफा देने से पहले सप्लायर नेटवर्क और आंतरिक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी अपने निजी ईमेल पर भेजी। दोनों कर्मचारियों ने वर्षों तक iPhone और अन्य हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News