पुरमंडल में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, जिला प्रशासन ने 20 कनाल सरकारी भूमि को करवाया खाली

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 07:23 PM (IST)

साम्बा  (संजीव): जिला मजिस्ट्रेट साम्बा सुश्री सुषमा चौहान की देखरेख में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान आज पुरमंडल ब्लॉक के गाँव कटवालता में चलाया गया। अभियान के दौरान यहां गांव के श्मशान घाट (मंडल) के पास देवक नदी के लगभग 20 कनाल के भूभाग पर कई अवैध कब्जा कर रखा था, को निकाल बाहर किया गया। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान  सबडिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट-विजयपुर विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जे.सी.बी. लगा कर अवैध कब्जे को हटाने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद भूमि को खाली करवा कर औपचारिक रूप से स्थानीय लोगों को सौंप दिया गया।


    स्थानीय लोगों ने कहा कि इस जमीन पर पिछले 10-15 साल से अधिक समय से अवैध कब्जा किया गया था और उन्होंने हाल ही में जिला मेजिस्ट्रेट साम्बा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिस प्रकार इसका त्वरित निवारण किया व सरकारी जमीन को खाली करवाया, उस पर गांव के लोगों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News