गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका, सात सदस्य भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 05:42 PM (IST)

गांधीनगर: गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एक और झटका देते हुए पाटीदार समुदाय का गढ़ कहे जाने वाले महेसाणा शहर की नगरपालिका के सात सदस्य सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। 44 सदस्यीय नगरपालिका में कांग्रेस सत्ता में है और इसके कुल 29 सदस्य थे जबकि भाजपा के 15 सदस्य थे।

PunjabKesari
सात कांग्रेसी सदस्यों ने सोमवार को महेसाणा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। पटेल ने कहा कि इसके साथ ही नगरपालिका में भाजपा के सदस्यों की संख्या भी कांग्रेस के बराबर यानी 22 हो गई है। अभी और भी कई कांग्रेस सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News