ईरानी सीमा के पास फिर जहाज पर हुआ हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 10:55 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान के समुद्री क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'दिशा' (DISHA) पर ईरानी क्षेत्रीय जल में हमला हुआ है। इस टैंकर पर 28 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, जिन्हें लेकर घटना के बाद गहरी चिंता जताई जा रही थी।

हालांकि, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने राहत भरी खबर देते हुए पुष्टि की है कि जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। दूतावास ने जानकारी दी है कि वे इस हमले की खबर मिलते ही संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। फिलहाल दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News