Anju Pakistan: भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने फिर बदला बयान, बोली- नसरुल्ला संग शादी नहीं बल्कि...
punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 08:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत से पाकिस्तान गई अंजू का नया बयान सामने आया है, जिसमें उसका कहना है कि उसनेे नसरुल्ला से शादी नहीं की है। अंजू ने कहा कि नसरुल्ला और वह दोनों अलग-अलग घर में रह रहे हैं। अंजू की मानें तो नसरुल्ला के साथ उसका निकाह नहीं हुआ बल्कि सगाई हुई है। तोहफों के सवाल पर उसने कहा कि यह पाकिस्तानियों के स्वागत करने का एक तरीका है।
धर्म परिवर्तन का फैसला उसका अपना है, क्योंकि उसे नसरुल्ला के साथ ही रहना है। ऐसे में आज नहीं तो कल यह करना ही था। अंजू की माने उसके अरविंद (भारतीय पति) के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। वह अरविंद से काफी परेशान हो गई थी। वह करीब पांच-छह साल ही अरविंद के साथ रही।