रेल पर बरसाए पत्थर, ट्रैक पर उतरे यात्री...छठ पूजा स्पेशल ट्रेन हुई रद्द तो भड़के लोगों ने जमकर किया पथराव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 06:13 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। बड़ी संख्या में रेल यात्रियों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर हंगामा किया। छठ पूजा से ठीक पहले स्पेशल ट्रेन को रद्द करने से यात्रियों में गुस्सा बढ़ा। जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया। सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद से सहरसा चलाने का ऐलान किया गया था। जिसके लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लोगों से अपनी टिकटें बुक कराई थीं। मंगलवार दिन में ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से चलनी थी। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को बोलते रहे कि जल्द ट्रेन चल पड़ेगी। रात को बोल दिया गया कि ट्रेन रद्द हो गई है। बुधवार को इसे शेड्यूल का पता चलेगा। जिससे रोष बढ़ा। 

न टिकट वापस कर रहे और न दे रहे जानकारी 
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि ट्रेन रद्द करने की अनाउंसमेंट कर दी गई। इसके बाद वे काउंटर पर गए वहां कोई रेल कर्मी नहीं था। उन्हें किसी ने कोई अधिक जानकारी नहीं दी। उनका टिकट भी वापस नहीं किया जा रहा है। जिस कारण वे रेलवे स्टेशन पर फंसकर रह गए हैं। घर में उनके परिवार छठ पूजा के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। 

रेल मंत्री से की ट्रेन को चलाने की मांग 
रेल यात्रियों ने रेलवे विभाग और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। यात्रियों ने रेल मंत्री से मांग की कि छठ पूजा उनका सबसे बड़ा त्यौहार होता है। अगर इस त्यौहार पर वे यही फंसे रह गए तो उनकी आस्था को ठेस पहुंचेगी। इसलिए ट्रेन को तुरंत चालू किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News