आंध्र प्रदेशः रामनवमी उत्सव में हादसा, 4 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 12:21 AM (IST)

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत और 70 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पंडाल गिरने की वजह से यह हादसा हुआ। तेज आंधी और बरसात की वजह से जुलूस में लगे पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए। इस वजह से हादसे में कई लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए चंद्रबाबू नायडू और उनके समर्थक भी पहुंचे थे। बता दें कि कडपा जिले के वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में पंडाल गिरने से यह हादसा हुआ। इस उत्सव में भाग लेने के लिए सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे। अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वह इस वार्षिक इवेंट में मौजूद थे, जब हादसा हुआ।

तेज आंधी तूफान की वजह से मंदिर में लगे पंडाल लोगों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। इसके अलावा हादसे में कई पेड़ और इलेक्ट्रिक के केबल भी टूटकर गिरे। हादसे में घायल लोगों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News