आंध्र: हाईटेंशन तार की चपेट में आया ऑटो, जिंदा जलीं 5 महिलाएं...सीएम ने मृतकों के परिजनों 10-10 लाख देने का किया ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 02:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में गुरुवार सुबह बिजली के ‘हाईटेंशन' तार के एक ऑटो पर गिरने से उसमें भीषण आग गई और वाहन में सवार पांच महिला कृषि मजदूर जिंदा जल गईं और दो अन्य जख्मी हो गईं। बताया जाता है कि पीड़िताएं आपस में रिश्तेदार हैं। धर्मावरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रामकंठ ने फोन पर बताया कि आग लगने के बाद ऑटो चालक समेत छह लोग गाड़ी से बाहर कूद गए। उन्होंने बताया कि दो घायलों को धर्मावरम और अनंतपुरमू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

रामकंठ ने कहा कि एक किसान ने मजदूरों को अपने खेत में काम पर लगाया हुआ था। वे सात सीटों वाले ऑटो में पास के गांव की ओर जा रहे थे। तभी हाईटेंशन तार टूट कर ऑटो पर गिर गया और उसमें आग लग गई।” इस घटना में पांच महिलाएं जिंदा जल गईं जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं।

 

DSP ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी एवं विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News