Liver Awareness: भारतीय डॉक्टर ने बताए लिवर खराब होने के 4 शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 04:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर की सफाई, भोजन को पचाने और कई अन्य जरूरी कार्यों में मदद करता है। खराब खान-पान, शराब का अधिक सेवन और एक्सरसाइज की कमी लिवर को डैमेज कर सकती है। फैटी लिवर आजकल सबसे आम लिवर डिजीज बन चुका है।
कैलिफोर्निया में कार्यरत भारतीय डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार, लिवर रोग की शुरुआत को पहचानने में चार लक्षण मददगार हो सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण आपकी त्वचा और आंखों पर दिखाई देते हैं, जबकि कुछ रात के समय साफ महसूस होते हैं।
1. पीलिया (Jaundice)
अगर आपकी आंखों और त्वचा पीली पड़ रही है, तो यह लिवर की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह बिलिरुबिन के बढ़ जाने के कारण होता है, क्योंकि लिवर इसे सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता।
यह भी पढ़ें - Gold Alert: आज रात होगा कुछ बड़ा... मुख्य अर्थशास्त्री ने सोने के निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी
2. स्पाइडर एंजियोमास (Spider Angiomas)
यह छोटी-छोटी ब्लड वेसेल्स होती हैं, जो देखने में मकड़ी के जाले जैसी लगती हैं। ये आमतौर पर चेहरे, गर्दन और छाती पर दिखाई देती हैं। लिवर की बीमारी के कारण शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ये दिखाई देती हैं।
3. पाल्मर एरिथिमा (Palmar Erythema)
हथेलियों का लाल पड़ना या सूजन भी लिवर रोग का संकेत हो सकता है। यह ब्लड फ्लो और एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने के कारण होता है, जो लिवर ठीक से काम न करने का लक्षण है।
4. खुजली (Itching)
लिवर खराब होने पर खुजली का अनुभव अक्सर रात के समय बढ़ जाता है। यह बिना किसी स्पष्ट वजह के होने पर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में बाइल साल्ट बढ़ जाने के कारण यह होती है।
यह भी पढ़ें - इंसानियत शर्मसार... महिला को रोज नहाते हुए देखता था मकान मालिक, फिर एक दिन ऐसे बाहर आया सारा सच
कैसे बचें?
यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यक जांच कराएं। शुरुआती पहचान और सही इलाज से लिवर रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।