खाना खाने के बाद पेट दर्द हो रहा है? नजरअंदाज मत करें, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:47 PM (IST)
नेशनल डेस्क : कुछ लोगों को अक्सर खाना खाने के कुछ समय बाद पेट में दर्द महसूस होता है। यह दर्द कभी हल्का और कभी तेज भी हो सकता है। अक्सर लोग इसे सामान्य गैस, अधिक भोजन या साधारण पेट की परेशानी मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
खाना खाने के बाद पेट में दर्द शरीर के भीतर किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। दर्द पेट के ऊपरी हिस्से, नाभि के आसपास या पूरे पेट में महसूस हो सकता है। इससे कुछ लोगों को खाने से डर लगने लगता है, जिससे भूख और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए इस समस्या को समझना और समय रहते इसका इलाज कराना जरूरी है।
यह भी पढ़ें - क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से नियमों में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
खाना खाने के बाद पेट दर्द के मुख्य कारण
डाॅक्टर के अनुसार, इसके पीछे कई पाचन संबंधी कारण हो सकते हैं:
1. अपच (Indigestion) : जब खाना ठीक से पचता नहीं है, तो पेट भारी और दर्द महसूस होता है।
2. गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) : पेट का एसिड ऊपर की ओर लौटता है, जिससे जलन और दर्द हो सकता है।
3. पित्त की पथरी (Gallstones) : खासकर तैलीय भोजन के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।
4. पेप्टिक अल्सर (Peptic Ulcer) : पेट या आंत की अंदरूनी परत में घाव बनने से खाने के बाद दर्द बढ़ सकता है।
5. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) : पेट दर्द के साथ गैस, दस्त या कब्ज की समस्या रहती है।
6. फूड इंटोलरेंस या एलर्जी (Food Intolerance/Allergy) : कुछ खास खाने की चीजें शरीर को सूट नहीं करतीं, जिससे पेट में दर्द, ऐंठन या गैस बन सकती है।
पेट दर्द के साथ दिखने वाले अन्य लक्षण
खाना खाने के बाद पेट दर्द के अलावा कई अन्य संकेत भी मिल सकते हैं:
- पेट में भारीपन या फूला-फूला महसूस होना
- गैस बनना
- खट्टी डकारें या जलन
- मतली या उल्टी जैसा महसूस होना
- कब्ज या दस्त
- भूख कम लगना या बार-बार पेट खराब होना
- थकान महसूस होना
अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो यह शरीर की चेतावनी हो सकती है।
पेट दर्द से बचाव के उपाय
- सही समय पर और धीरे-धीरे खाना खाएं: भोजन को अच्छे से चबाएं।
- तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें।
- पर्याप्त पानी पीएं: पाचन के लिए दिनभर पानी पिएं।
- तनाव कम करें: योग, ध्यान या हल्की एक्सरसाइज करें।
- देर रात खाना खाने से बचें।
- भोजन के बाद हल्की टहलना फायदेमंद है।
- समस्या बार-बार हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
