अमिताभ बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी के निधन से टूटे बिग बी, बोले- शब्द नहीं बचे...

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 06:06 PM (IST)

Amitabh Bachchan News: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों गहरे व्यक्तिगत दुख से गुजर रहे हैं। उनके एक करीबी के निधन ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए प्रशंसकों से इमोशनल खबर शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रयागराज की अपनी फैन शालिनी सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। 

दरअसल, प्रयागराज (इलाहाबाद) की रहने वाली शालिनी सिंह लंबे समय से अमिताभ बच्चन की प्रशंसक रही थीं। बिग बी अपने सक्रिय प्रशंसकों को प्यार से ‘ईएफ’ (Extended Family) कहकर बुलाते हैं। 


PunjabKesari


ब्लॉग में छलका महानायक का दर्द 

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में अपनी फैन शालिनी सिंह को याद करते हुए लिखा कि इस दर्द को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए लगभग असंभव है। उन्होंने पोस्ट में लिखा: "हमारी बेहद प्रिय ईएफ शालिनी सिंह, अल्लाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। ऐसे दिल तोड़कर रख देने वाले पलों में मेरे पास शब्द नहीं बचते जो इस दर्द और तकलीफ को सही तरीके से बयां कर सकें।" 

बिग बी ने शालिनी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News