मणिपुर में पुलिस से हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम विस्फोट के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने एवं पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान यांगोइजम बोरिश सिंह (23), मंगस्ताबम डेविड सिंह (21), पंगमबम निवाश मेइती (22), लैतोनजाम रोमेन सिंह (22), फिरेनजाम टोनी (21) और निंगथौजम डेनिश सिंह (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों को बृहस्पतिवार को हिंगांग थाना क्षेत्र के अहल्लुप मखा लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया और उनसे हथियार छीनने की कोशिश की। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News