''आप दिल्ली जाइए और खुद देखिए''...भारत में लोकतंत्र पर सवाल उठाने वालों को अमेरिका का करारा जवाब
punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 08:51 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर आने वाले हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है। निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी।''
किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘देखो, हम कभी झिझकते नहीं हैं। आप दोस्तों के साथ ऐसा कर सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए। आप कभी भी उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराते हैं जो दुनिया में कहीं भी उठ रही हों। हालांकि यह (राजकीय)यात्रा संबंध गहरे करने, साझेदारी मजबूत करने और दोस्ती आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी..''किर्बी ने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में