नासिक TCS ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप, 7 कर्मचारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:33 PM (IST)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के ऑफिस से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, मानसिक दबाव और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

रात तक कंपनी में रुककर महिला कर्मचारियों पर दबाव बनाते थे आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को अपने नियंत्रण में रखने और उन्हें दबाने के लिए आरोपी अलग-अलग तरह के मानसिक दबाव के हथकंडे अपनाते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि अपनी साजिशों को अंजाम देने के लिए संदिग्ध आरोपी ऑफिस का समय खत्म होने के बाद भी काफी देर तक कंपनी में रुकते थे। सबके सामने वे ऐसा जताते थे कि जैसे कंपनी का काम कर रहे हों, लेकिन असल में वे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते थे। सूत्रों के अनुसार, इन हरकतों के लिए उन्होंने कंपनी की संपत्ति और संसाधनों का भी इस्तेमाल किया। किसी भी गतिविधि को अंजाम देने से पहले आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के जरिए पूरी रणनीति तैयार की जाती थी। आरोपी व्हाट्सएप पर रणनीति बनाकर और देर रात तक कंपनी में रुककर महिला कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाने का काम करते थे।

अब तक 9 शिकायतें दर्ज
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों को हिंदू लड़कियों से दोस्ती और शादी करने के लिए उकसाया जाता था और धर्म बदलने के लिए भी कहा जाता था। इसके लिए पैसे देने की भी बात सामने आई है। यह सब 2021 से चल रहा था। इस मामले में अब तक 9 शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने 6 पुरुष और 1 महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला कर्मचारी अभी फरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News