Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत की जांच में सामने आया नया मोड़, बेटे ने उठाया ये सवाल
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 04:46 PM (IST)
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया है। पवार के निधन के बाद इस मामले में जांच शुरु की गई। हाल ही में इस दुखद घटना के तीन हफ्ते बाद, उनके बेटे जय पवार और NCP नेताओं ने इस हादसे के पीछे 'गंभीर साजिश' और 'प्रशासनिक चूक' की आशंका जताते हुए जांच तेज करने की मांग की है।

बेटे जय पवार ने उठाए ये सवाल
जय पवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की है। उनके द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
- जय पवार का कहना है कि विमान का 'ब्लैक बॉक्स' इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है?
- उन्होंने मांग की है कि जिस कंपनी (VSR Ventures Pvt Ltd) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच हो।
- जय पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता यह जानना चाहती है कि राज्य के एक कद्दावर नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

सीबीआई जांच की रखी मांग
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि चूंकि यह मामला एक बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच CBIको सौंपी जानी चाहिए।
