झारखंड: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क। झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और दो वर्षीय पुत्री नित्या कुमारी के साथ मंगलवार देर शाम स्कूटी से डुमरी की ओर जा रही थी। 

इसी क्रम घुटवाली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बच्ची नित्या को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डुमरी पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News