मोनालिसा विवाह मामले में नया मोड़: पति पर POCSO और SC/ST एक्ट के तहत केस, जल्द हो सकता है बड़ा एक्शन
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 08:00 PM (IST)
प्रयागराज: कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई एक शादी का मामला अब गंभीर कानूनी मोड़ ले चुका है। जांच में सामने आया है कि विवाह के समय युवती नाबालिग थी, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह खुलासा राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच के बाद हुआ। आयोग की टीम ने दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें पता चला कि शादी के वक्त युवती की उम्र लगभग 16 वर्ष से थोड़ी अधिक थी।
जांच में सामने आई सच्चाई
आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई जांच में यह पुष्टि हुई कि युवती को बालिग बताकर विवाह कराया गया था, जबकि वास्तविकता इससे अलग थी। पिता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फिल्म 'The Diary Of Manipur' लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पहले ही आरोप लगाए थे। मोनालिसा अभी नाबालिग है उसके बाद जब मामला सुर्खियों में आया तो राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने जांच के आदेश दे दिए थे।
आरोपी पर गंभीर धाराएं
मामले के उजागर होने के बाद पति फरमान के खिलाफ POCSO Act और SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार सलाखों को पीछे भेज सकती है।
मामला बना चर्चा का विषय
यह घटना पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन अब जांच के बाद इसमें नया मोड़ आ गया है। पूरे मामले ने बाल सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
