एयर होस्टेस ने पति को भेजा मैसेज, मेरा मरा मुंह देखोगे और लगा दी छत से छलांग

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 09:14 AM (IST)

नई दिल्ली: एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा ने आखिरी बार अपने पति मयंक सिंघवी को मैसेज भेजा कि तुम अब मेरा मरा मुंह देखोगे, मैं मरने जा रही हूं। मैसेज के बाद उसने छत पर जाकर छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि मयंक ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि उसने छत से कूद कर खुदकुशी की है। अभी तक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ प्रकरण में अनीशिया के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है और कहा है कि वे उसे लगातार प्रताडि़त करता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अनीशिया बत्रा अपने पति मयंक सिंघवी के साथ हौजखास स्थित पंचशील पार्क में रहती थी। वह लुफ्थांसा एयरलाइंस में एयर होस्टेस की नौकरी करती थी। ढाई साल पहले उसकी मयंक से शादी हुई थी। मयंक गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अनीशिया के माता-पिता आर्मी बैकग्राउंड के हैं।
PunjabKesari
मैसेज के बाद भी आखिर क्यों नहीं रोका
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मयंक ने भी माना है कि खुदकुशी से पहले अनीशिया ने उसे व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा था कि वह कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस आधार पर माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि घटना के समय मयंक घर में ही था तो आखिरकार उसने उसे क्यों नहीं रोका। अनीशिया जब छत पर जा रही थी तब मयंक कहां था? फिलहाल पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सभी दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है।

छह महीने पहलेे भी मयंक के खिलाफ शिकायत हुई थी
बताया जा रहा है कि अनीशिया के परिजनों ने छह महीने पहले भी उसके पति मयंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया था। यह भी बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था।

भाई ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप 
अनीशिया के भाई करण बत्रा ने मयंक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह अनीशिया को कमरे में बंद कर अकसर मारपीट करता था और उसे परेशान करता रहता था।

पहली शादी की बात छुपाई थी मयंक ने 
बताया जा रहा है कि मयंक सिंघवी अनीशिया से पहले भी एक शादी कर चुका था। हालांकि यह बात उसने अनीशिया और उसके परिजनों से छिपाई थी। यह बात मयंक के पड़ोसियों ने भी बताई। मयंक के पड़ोसी ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे झगड़ा हुआ। उसके ढाई घंटे बाद ही वह छत से कूद गई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह पहली शादी से खफा थी। इसलिए कदम उठाया या मयंक उसके साथ हमेशा मारपीट व झगड़ा करता था इसलिए परेशान थी।

पुलिस पर मदद नहीं करने का लगाया आरोप
अनीशिया के भाई करण ने पुलिस वालों पर मदद न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड मेजर जनरल है। वह चंडीगढ़ में रहते हैं,जबकि वह बेंगलुरु में रहता है। जब वह लोग यहां पर आये तब घर सील नहीं था। उनका कहना है कि मयंक को इस दौरान सबूत मिटाने का काफी वक्त मिला। उसने आराम से कपड़े चेंज किये। फिर गाड़ी लेकर चला गया। उसके साथ कुछ सामान था। उसने घर से काफी सबूत मिटाये।

दुबई गए थे हनीमून के लिए 
23 फरवरी 2016 को दिल्ली कैंट इलाके में इन दोनों की शादी हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद दोनों हनीमून पर दुबई गए थे। वहां पर भी मयंक ने उसके साथ मारपीट की थी। इस बात की शिकायत अनीशिया ने फोन कर अपने माता-पिता से की थी। तब उन्होंने उसे अलग कमरे में रहने को बोला था। उसके बाद वह अपनी महिला दोस्त के घर चली गई और फिर इंडिया आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News