मुंबई और दिल्ली को मात देकर देश का पहला ''वर्ल्ड हेरिटेज सिटी'' बना अहमदाबाद

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 07:29 PM (IST)

नई दिल्ली: गुजरात की 606 साल पुरानी सिटी अहमदाबाद अब विश्व धरोहर सिटी के नाम से जानी जाएगी। यूनेस्को की वल्र्ड हैरिटेज समिती द्वरा अहमदाबाद शहर को यह दर्जा दिया गया है। यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रुचिरा कंबोज ने अपने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अहमदाबाद को यूनेस्को द्वारा भारत का पहला वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा दिया गया है। ईरान, फ्रांस जैसे दूसरे कई देशों के शहरों की लिस्ट जारी करते हुए यूनेस्को ने अहमदाबाद के नाम भी ऐलान किया।


पीएम मोदी ने जताई खुशाी
अहमदाबाद के हेरिटेज सिटी बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए बेहद खुशी का मौका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, कि यह जानकार खुशी हुई कि यूनेस्को ने अहमदाबाद को वल्र्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया है। सभी भारतीयों के लिए गर्व के पल।


अहमदाबाद को बेहतरीन आर्किटेक्चर के साथ हिंदू, इस्लामिक और जैन धर्मों के लोगों के एक साथ बसने के कारण वल्र्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया गया है। इसके साथ ही यह शहर इंडो-इस्लामिक वास्तुकला और हिंदू-मुस्लिम कला का एक जीता जागता उदाहरण है। पिछले साल मुंबई और दिल्ली से ऊपर रखकर अहमदाबाद का नाम विश्व धरोहर के नोमिनेशन के लिए यूनेस्कों में भेजा गया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News