Gold Rate Today: करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  करवाचौथ को अब मात्र 24 घंटे बचे हैं और आम लोगों के लिए सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी खबर आई है। देश के वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल से नीचे आ गई हैं, जिससे निवेशकों को मुनाफावसूली का मौका मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जियो-पॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर असर पड़ना चाहिए था, लेकिन निवेशकों ने सक्रिय होकर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया।

एमसीएक्स में सोने की कीमतें
देश के वायदा बाजार में इस साल सोने की कीमतें 50% से अधिक बढ़ चुकी थीं। लेकिन करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
➤ सुबह 11 बजे सोने के दाम 1,23,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर आए, जो पिछले सत्र की तुलना में 129 रुपए सस्ते थे।
➤ कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतें 1,22,111 रुपए तक नीचे आ गई थीं।
➤ अगर रिकॉर्ड स्तर देखें, तो बुधवार को सोना 1,23,450 रुपए पर था, जबकि गुरुवार को 1,339 रुपए तक गिरावट हुई।


चांदी की कीमतों में भी कमी
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
➤ सुबह 11 बजे चांदी का दाम 1,48,968 रुपए प्रति किलोग्राम पर था, जो पिछले सत्र की तुलना में 887 रुपए सस्ता था।
➤ कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,43,900 रुपए तक नीचे आ गई।
➤ गुरुवार को चांदी की कीमतें 1,50,282 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर थीं। इसका मतलब है कि चांदी में कुल 6,382 रुपए की गिरावट देखने को मिली।


विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
सोना:
➤ कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर 15.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,055.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।
➤ गोल्ड स्पॉट की कीमत 4,036.19 डॉलर प्रति ओंस पर, यानी 6 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ।
➤ यूरोप में सोने की कीमतें 3,465.67 यूरो प्रति ओंस पर 10 यूरो नीचे आईं।
➤ ब्रिटेन में सोना 3,008.25 पाउंड प्रति ओंस पर 7 पाउंड से अधिक गिर गया।

चांदी:
➤ सिल्वर स्पॉट 0.42% की तेजी के साथ 49.13 डॉलर प्रति ओंस पर।
➤ सिल्वर फ्यूचर 1% से अधिक गिरावट के साथ 48.47 डॉलर प्रति ओंस।
➤ यूरोप में चांदी 0.32% बढ़कर 42.1632 यूरो पर।
➤ ब्रिटेन में चांदी 0.32% तेजी के साथ 36.5865 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News