ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण ने अमित शाह से मुलाकात की, गृह मंत्री ने दी बधाई
punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 02:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण से मुलाकात कर उन्हें फिल्म “आरआरआर” के गीत “नाटु नाटु” के ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। राम चरण ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी “आरआरआर” के इस गीत ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
భారతీయ చిత్రసీమలో ఇద్దరు దిగ్గజాలు @KChiruTweets మరియు @AlwaysRamCharan లను కలవడం ఆనందంగా ఉంది.
— Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2023
తెలుగు సినిమా పరిశ్రమ భారతదేశ సంస్కృతి మరియు ఆర్థిక వ్యవస్థను గణనీయంగా ప్రభావితం చేసింది.
నాటు-నాటు పాటకు ఆస్కార్ మరియు RRR చిత్రం అద్భుత విజయం సాధించినందుకు రాంచరణ్ ను అభినందించారు. pic.twitter.com/eyLWuq3xmM
शाह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं
शाह ने शुक्रवार रात यहां ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' 2023 से इतर पिता-पुत्र से मुलाकात की। बाद में गृह मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि तेलुगु फिल्म उद्योग ने भारत की “संस्कृति और अर्थव्यवस्था” को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। शाह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों चिरंजीवी और राम चरण से मुलाकात कर खुशी हुई। तेलुगु फिल्म उद्योग ने भारत की संस्कृति व अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। “नाटु-नाटु” गीत के ऑस्कर जीतने और “आरआरआर” की अभूतपूर्व सफलता पर राम चरण को बधाई दी।”