PM मोदी के बाद BJP नेता तजिंदर सिंह बग्गा के पोस्ट हुए रिमूव, मेटा और इंस्टाग्राम से मांगा जवाब
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 11:02 AM (IST)
नेशनल डेस्क: बीते दिन फेसबुक से पीएम मोदी का पोस्ट हटाए जाने का मामला सामने आया था, हालांकि बाद में इसे बहाल भी कर दिया था। इस संबंध में Meity यानि कि Ministry of Electronics and Information Technology ने मेटा के ग्लोबल हेड और इंस्टाग्राम प्रमुख को तलब किया था। यह मामला सामने आने के बाद दिल्ली में बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने भी अपने पोस्ट रिमूव किए जाने की बात कही है, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बग्गा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,'भारत में मेरे अकाउंट से, इंस्टाग्राम ने कुछ ही घंटों में मोदी के समर्थन वाली और विपक्ष की पोल खोलने वाली कई पोस्ट हटा दी हैं या उन पर रोक लगा दी है।'
<
Instagram has deleted or restricted several pro Modi posts and posts exposing the Opposition from my account in India within just a few hours.
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) July 28, 2026
This is not moderation. This is blatant political censorship.@instagram and @MetaIndia must explain this bias and restore the posts… pic.twitter.com/YuZGx6Vsdm
>
बग्गा ने इसे राजनीतिक सेंसरशिप बताया है। इस पर उन्होंने मेटा और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए कहा कि दोनों कंपनियों को इस पक्षपात पर जवाब देना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि रिमूव किए गए पोस्ट को तुरंत बहाल किया जाए और इसके पीछे की वजह की कार्यवाही की जाए। इस संबंध में फिलहाल कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
