जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का रिएक्शन आया सामने, कर दिया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 08:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को घोषणा की कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के "संसद चलो" मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। वे तब तक उपवास जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती या उन्हें खुद अस्पताल से ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें सीजेपी की मांग 
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, "हमने जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की। बैठक के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं। पहली, सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए... दूसरी, हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें; उन्हें या तो कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए या वे खुद इस्तीफा दें। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तीसरी, हमारी मांग है कि NEET की तैयारी करने वाले उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिनमें से 20 से ज़्यादा छात्रों की मौत हो चुकी है। हम इन्हीं मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वांगचुक बोले - युवाओं पर लाठी चार्ज से आहत हूं 
सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित बयान में वांगचुक ने कहा, "शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती जा रही है, उसे देखते हुए मैंने तब तक अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती या मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि सरकार उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी।" वांगचुक ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शनकारियों ने "उकसावे" के बावजूद शांति बनाए रखी है, उससे वे "काफी प्रभावित और भावुक" हैं। 

वांगचुक ने कहा- अस्पताल में अनशन जारी रहेगा 
उन्होंने कहा, "मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मामले को सुलझाएं। मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी शांति बनाए रखेंगे, जैसा उन्होंने आज किया।" इससे पहले दिन में, वांगचुक ने कहा था कि वह अपना अनशन तभी खत्म करेंगे जब सरकार शिक्षा व्यवस्था में कथित नाकामियों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करे या राजनीतिक नेता उन्हें भरोसा दिलाएं कि संसद के मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के बाद, उन्होंने घोषणा की कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News