हाथरस और गुजरात के बाद आज असम-मणिपुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 05:54 AM (IST)

गुवाहाटीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल हिंसा प्रभावित मणिपुर जाते समय सुबह असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हवाई अड्डे से राहुल गांधी लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और वहां शरण लिए हुए लोगों से बातचीत करेंगे।'' उन्होंने बताया कि यह शिविर उस मार्ग पर है, जिससे गांधी मणिपुर के जिरिबाम जिले में जाएंगे। असम के 28 जिलों में करीब 22.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में कुल 78 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी जिरिबाम से सिलचर हवाई अड्डे पर लौटेंगे और मणिपुर दौरे के अगले चरण के लिए इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी की पूर्वोत्तर की पहली यात्रा होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News