महादेव के समक्ष जोड़े हाथ... गलती पर शर्मिंदा हुए हनी सिंह, ठंड को लेकर दे दिया था अभद्र बयान

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 01:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर विवादों में बने रहते हैं, और अब एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है। हाल ही में दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर हनी सिंह ने खुद सामने आकर माफी मांगी। इसके बाद शांति और आशीर्वाद पाने के लिए वह हरिद्वार में महादेव के दर्शन करने पहुंचे।

दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद

दिल्ली में हुए लाइव शो के दौरान हनी सिंह ने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें इंटीमेट होना अच्छा लगता है। उनके इस बयान को दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुचित और असंवेदनशील बताया। आलोचना तेज होने के बाद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी। उन्होंने कहा: 'मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं इंसान हूं, गलती कर सकता हूं, कोशिश करूंगा कि दोबारा ऐसा न हो।' यह हनी सिंह के विवादों की एक और घटना है। इससे पहले भी उनके कई गाने और बयानों को लेकर चर्चा रही है। उन्होंने अपने नशे की लत को लेकर भी समय में खुद को अलग किया और जीवन सुधारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें - आज सोने में आई गिरावट, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

हरिद्वार में अध्यात्मिक यात्रा

इस विवाद के बाद हनी सिंह ने हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर का रुख किया। वहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह सिर झुकाकर प्रार्थना कर रहे हैं और शांति व आशीर्वाद पाने की कामना कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bolo Bollywood (@bolobollywood)

यह हनी सिंह की अध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी उन्होंने इसी मंदिर में जाकर कठिन समय में मिली शांति का श्रेय भोलेनाथ को दिया था। उन्होंने कहा था कि नशे की लत से मुक्ति और जीवन में खुशहाली नीलेश्वर महादेव की कृपा से ही संभव हुई।

हनी सिंह का बदलता अवतार

समय के साथ हनी सिंह ने अपनी छवि सुधारने की कोशिश की है। अपने नशे और विवादों से दूर रहकर उन्होंने अध्यात्मिक जीवन और संगीत पर ध्यान दिया। लेकिन दिल्ली कॉन्सर्ट का यह नया विवाद उनके बदले हुए अवतार पर सवाल खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ें - लिवर विशेषज्ञ की बड़ी चेतावनी, खाली पेट सुबह की पहली ये चीज सेहत के लिए है बेहद खतरनाक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News