शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- आदित्य ठाकरे डिप्टी सीएम नहीं, सीएम बनेंगे

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 07:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सोमवार को पार्टी रैली के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि चंद्रयान तकनीकी खराबी के कारण भले ही चांद पर लैंड नहीं कर पाया। लेकिन हमारा सूर्ययान (आदित्य ठाकरे) मंत्रालय की छठवीं मंजिल पर जरूर लैंड करेगा।

संजय राउत का इशारा मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर था। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र चुनावों में आदित्य ठाकरे का उतरना पार्ट की मांग है। राजनीति बदल रही है। अगर हम नेतृत्व करना चाहते हैं तो उन्हें नेता की तरह आगे लाना होगा।
PunjabKesari
संजय रावत ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे। अगर ठाकरे परिवार का कोई सदस्य सरकार में शामिल होता है तो वह केवल डिप्टी सीएम की पोस्ट नहीं लेगा। इसे मुख्यमंत्री पद होना चाहिए। अगर वे युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं तो वे सरकार भी चला सकते हैं।

अब ऐसा ऐतिहासिक वक्त आ गया है। महाराष्ट्र कृतज्ञ है कि आदित्य ठाकरे ने राजनीति में उतर रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना का अपना मुख्यमंत्री होगा। शिवसेना सक्रिय हो गई है, अब महाराष्ट्र की राजनीति मतोश्री के इर्दगिर्द ही रहेगी। अगर बालासाहेब जिंदा होते तो वे बेहद खुश हुए होते।

ठाकरे परिवार के किसी भी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा। कई बार इतिहास बदलने के लिए कुछ नियमों का उल्लंघन करना पड़ता है। आज के माहौल को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आदित्य ठाकरे को बुला लें। फिर हमे भी कहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News