किसानों के समर्थन में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, बोली- ये भारत के Food Soldiers

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 10:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। किसान तीनों कानून वापिस लेने की मांगों पर अड़े हैं। केंद्र सरकार की किसानों को मनाने की हर संभव कोशिश नाकाम हो गई है। किसानों और सरकार के बीच 9 दिसंबर को एक बार फिर से वार्ता होगी। इसी बीच पंजाबी सिंगरों के अलावा राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में आई हैं। 

PunjabKesari

किसानों के समर्थन में प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया कि किसानों की स्थिति देख बहुत दर्द हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया कि हमारे किसान अन्न के सैनिक हैं, उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है, उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। प्रियंका ने लिखा कि लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।

PunjabKesari

प्रियंका ने यह ट्वीट पंजाब सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को शेयर करते हुए किया है। दरअसल दिलजीत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि कुछ लोग किसान आंदोलन में धर्म का एंगल निकाल रहे थे। दिलजीत ने ट्वीट करके इस आंदोलन से धर्म को दूर रखने की गुजारिश की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News