एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का हुआ एक्सीडेंट, 3 दिन पहले रश्मिका मंदाना से हुई थी सगाई!
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 05:18 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अभिनेता विजय देवरकोंडा की कार सोमवार को तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। देवरकोंडा को हालांकि इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना उस समय हुई जब अभिनेता पड़ोसी आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे। इस दौरान एक अन्य चार पहिया वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद अभिनेता अपनी गाड़ी से उतरकर अपने एक दोस्त की कार में सवार हो गए।

निजी और वर्कफ्रंट अपडेट:
विजय इन दिनों अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ सगाई की खबरों में भी छाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को सगाई की है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय का आखिरी प्रोजेक्ट ‘किंगडम’ था, जो थिएटर रिलीज के बाद अब ओटीटी पर उपलब्ध है। रश्मिका जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थम्मा’ में नजर आएंगी।
हादसा होने के बावजूद विजय पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल कोई गंभीर चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत व्यक्त की और अभिनेता की सुरक्षा के लिए दुआएं की। पुलिस अभी भी टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में है।