आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा आरोप, कहा- राहुल गांधी और संजय राउत, दोनों जिन्ना जैसी साजिश रच रहे हैं
punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 11:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता संजय राउत और राहुल गांधी भारत को तोड़ने का प्लान कर रहे हैं। जैसा कि 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने किया था। कृष्णम ने साथ ही यह भी दावा किया कि राउत और गांधी का मिलकर दूसरा पाकिस्तान बनाने की कोशिश की, जिसमें गांधी उसके प्रधानमंत्री बनते।
इसी के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर भारत को विभाजित करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राउत और गांधी अपने राजनीतिक दोस्तों के प्रभाव में आकर एक खतरनाक योजना का हिस्सा बन गए हैं, जिसका मकसद भारत को तोड़ना है।
<
#WATCH | Moradabad, UP: Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, "In 1947, Mohammed Ali Jinnah saw the dream of dividing India. Now, Sanjay Raut and Rahul Gandhi have a similar dream... Sanjay Raut is conspiring with Rahul Gandhi to break this nation because he knows… pic.twitter.com/oxIfggYjpj
— ANI (@ANI) March 17, 2025
>
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुरादाबाद में औरंगजेब की कब्र हटाने के विवाद पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म मृतकों या उनकी कब्रों का अनादर करने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म सभी आत्माओं का सम्मान करता है, चाहे उनका इतिहास जैसा भी हो। कृष्णम ने कहा कि कब्रों को हटाना सनातन धर्म की प्रथा नहीं है, बल्कि यह तालिबान जैसी बातें हैं। इसी के साथ उन्होंने कब्रों और ऐतिहासिक स्मारकों को हटाने पर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।
कृष्णम ने यह भी कहा कि 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव हो सकता है। उनका मानना है कि पार्टी को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति राहुल गांधी को बाहर कर सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को पार्टी से हटाने की मांग की और कहा कि जब तक वह पार्टी के नेता हैं, कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाए कि उन्होंने राजनीतिक विरासत का विश्वास तोड़ा है।