पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई बड़ी-ब्राहमणा में महिला हत्या की गुत्थी

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 01:29 PM (IST)

साम्बा : जिला पुलिस ने बड़ी-ब्राहमणा में महिला की हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाने और आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिला पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की सुबह बड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने में विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से एक सूचना मिली कि  बड़ी ब्राह्मणा के मुख्य बाजार में रघुनाथ मंदिर के पास में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।


           पूछताछ के दौरान, शव की पहचान रिंकू देवी पत्नी चतरवाली सिंह निवासी गांव लोदीपुर-पथरिया, जहानाबाद, बिहार के रूप में की गई थी जो वर्तमान में बड़ी-ब्राहमणा के दौलियाँ में रह रही थी। पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि मृतका का पड़ोसी पूरन चंद उर्फ बिट्टू पुत्र केवल कृष्ण निवासी वार्ड-13, बिश्नाह, रिन्कू देवी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था और उसे ऐसा करने के लिए मजबूर कर रहा था।


          6 सितंबर की शाम को आरोपी पूरनचंद ने मृतक महिला को यौन शोषण के इरादे से बड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। जब उक्त मृतक महिला ने उसका विरोध किया, तो उसने उसके साथ शारीरिक और यौन दोनों तरह से मारपीट की और परिणामस्वरूप उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। बाद में आरोपी पूरन चंद ने शव को रघुनाथ मंदिर के पास मुख्य बाजार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।


त्वरित  कार्रवाई करते हुए बड़ी ब्राह्मणा थाने की एक पुलिस टीम ने आरोपी पूरन चंद उफ बिटू को हत्या करने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376-ए  और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News